• Investigation
  • सुपौल: विशनपुर उपमुखिया का दुकान में फंदे से लटकता मिला शव

    बलुआ बाजार (सुपौल)। बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम पंचायत के उप मुखिया संतोष झा उर्फ बच्चन झा की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गयी। उनका शव शनिवार सुबह एसएच 91 सड़क के किनारे उनकी ही दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला। उनके मौत की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब लगातार फोन करने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बलुआ बाजार (सुपौल)। बसंतपुर प्रखंड के विशनपुर शिवराम पंचायत के उप मुखिया संतोष झा उर्फ बच्चन झा की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गयी। उनका शव शनिवार सुबह एसएच 91 सड़क के किनारे उनकी ही दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला। उनके मौत की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब लगातार फोन करने के बाद भी उपमुखिया रिसीव नहीं कर रहे थे। उनका पुत्र सत्यम अपने चचरे भाई मनीष को साथकर पिता को देखने दुकान पर गया। काफी आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब उसने दरवाजा खोला। देखा कि उनके पिता फंदे से लटके हुए हैं। उन दोनों ने फंदे से शव को नीचे उतारा और घर ले आए। उपमुखिया के मौत की खबर फैलते ही भीड़ उमड़ पड़ी ।

    परिजनों ने बताया कि विशनपुर शिवराम वार्ड 7 निवासी उपमुखिया संतोष कुमार झा शुक्रवार की शाम विशनपुर चौक स्थित दुर्गा मंदिर में रामायण पाठ करने के बाद रात में अपनी दुकान पर चला गए। रात में जब उनकी पत्नी आरती देवी ने फोन कर उनसे घर आने को कहा तो बताया कि आज घर नही आएंगे। सुबह कई बार फोन करने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका :

    उपमुखिया संतोष झा के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की माने तो उनके गले पर काला स्याह का निशान था। कान से खून निकला हुआ था। जिस कमरे में उनका शव लटका हुआ मिला है, वहां आस पास खून के धब्बे भी देखे गए। संतोष झा के मोबाइल को देखने के बाद घर वालों को यह पता चला कि मोबाइल से सारा डेटा भी डिलीट कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो उपमुखिया संतोष झा पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो को लेकर परेशान थे। उन्होंने अपने कुछ करीबियों से वीडियो के बारे में जिक्र भी किया था।

    मृतक के परिजनों में मचा रहा कोहराम :

    उपमुखिया संतोष झा की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आरती देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक के पिता कमलाकांत झा, मां और उनके पुत्र के आखों से आंसू रूक नहीं रहे थे। मृतक को दो पुत्र है जो पढ़ाई करते हैं। उपमुखिया संतोष झा की मौत से हर कोई सदमे में है। विशनपुर चौक की सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी।

    बलुआ थानाध्यक्ष प्रमीला कुमारी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। घटना संदेहास्पद है। जिस जगह शव लटका हुआ था, उस कमरे में खून के धब्बे भी फर्श पर मिले हैं। शव की नाक और कान से खून भी निकला हुआ था। परिजनों से उनका मोबाइल मांगा गया है। मोबाइल का सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी के फु टेज को भी देखा जा रहा है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं मिला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।