Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

भेदभाव कायम रहा तो वार्ड सदस्य करेंगे आंदोलन

- Sponsored -

पुरैनी (मधेपुरा)। प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ ने मंगलवार को धरना दिया। धरना के दौरान वार्ड सदस्यों ने ‘ वार्ड सदस्य का वित्तीय अधिकार बहाल करो और अफसरशाही बंद करो’ के नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह कुरसंडी उपमुखिया राम प्रकाश सिंह ने कहा कि आनेवाले समय में अगर हम लोगों के साथ भेदभाव बरकरार रहा तो सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी प्रतिनिधियों के मान सम्मान की रक्षा होना चाहिए। कभी स्थानीय स्तर पर तो कभी प्रखंड स्तर पर जनता का शोषण किया जाता है। अंत में बीडीओ को सभी सदस्यों ने 14 सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर संघ सचिव प्रीति कुमारी, कोषाध्यक्ष कल्पना देवी, उपाध्यक्ष भारती देवी, वार्ड सदस्य नारायण चौधरी, मंटू सिंह, सुखदेव पंडित, बीरेन्द्र ठाकुर, दिनेश कुमार, मो. दिलवर, उपेन्द्र राम, चमेली देवी, विजय शर्मा व अन्य मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.