• Desh Duniya
  • बाइक-साईकिल की टक्कर में एक मरा, दो घायल

    चौसा(मधेपुरा)। उदाकिशनगंज- भटगामा एसएच 58 पर शुक्रवार को साइकिल और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिला के काझा कोठी निवासी रूपेश कुमार शर्मा और कसबा निवासी गोपाल कुमार पल्सर बाइक से भागलपुर जिला के कदवा


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा(मधेपुरा)। उदाकिशनगंज- भटगामा एसएच 58 पर शुक्रवार को साइकिल और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि पूर्णिया जिला के काझा कोठी निवासी रूपेश कुमार शर्मा और कसबा निवासी गोपाल कुमार पल्सर बाइक से भागलपुर जिला के कदवा जा रहे थे। लौआलगान पंचायत सरकार भवन के पास चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पौरा टोला निवासी किशन कुमार की साइकिल से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे गोपाल कुमार(26 साल) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। रूपेश कुमार शर्मा और किशन कुमार घायल हो गए।

    घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद रूपेश को रेफर कर दिया। घायल किशन कुमार का इलाज किसी निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।