• Desh Duniya
  • चंद्रयान -3 के सफलता पूर्वक चांद पर उतरने के बाद लोगों ने मनाया जश्न

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद  पर उतरने के लिए बुधवार की शाम को लोगों  ने तिरंगा लेकर हर्ष व्यक्त किया और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी। इस दौरान लोगों ने जमकर जश्न मनाया।अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह के आवास पर दर्जनों लोगों ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए खुशियों मनाया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद  पर उतरने के लिए बुधवार की शाम को लोगों  ने तिरंगा लेकर हर्ष व्यक्त किया और लोगों के बीच मिठाईयां बांटी। इस दौरान लोगों ने जमकर जश्न मनाया।अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह के आवास पर दर्जनों लोगों ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए खुशियों मनाया तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

    लोगों ने कहा कि आज भारत विश्व का चौथा देश चांद पर पहुंचने वाला बन गया । भारत अंतरिक्ष में भी विश्व को अपनी शक्ति का लोहा मनवा दिया। इस सफलता से देशवासियों में उत्साह का माहौल बना। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश इसी तरह आगे बढ़ते रहे यही हम लोग कामना करते हैं। पुनः इस कार्य में लगे सभी वैज्ञानिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यापित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  स्वदेश कुमार, दीपक यादव, बिवेकानन्द सिंह, मंटू यादव, विपिन कमती, बृजेश मंडल, सतनारायण पोद्दार, तारिणी ऋषि देव, सतीश कुमार, हरी लाल मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।