• Others
  • स्टेट हाईवे पर मक्का सुखाने और अतिक्रमण करने वाले किसानों पर चला प्रशासन का डंडा, दी गई चेतावनी 

    मो0 मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मीरगंज से जदिया जानेवाली स्टेट हाईवे 91 पर किसानों ने अतिक्रमण कर मक्का के फसल को तैयारी कर सड़क के दोनो किनारे सुखाने का काम करते है । जिससे स्टेट हाईवे पर चलने वाले दो पहिया चार पहिया समेत बड़े बड़े वाहन को दिक्कत होती। जिससे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो0 मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

    प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मीरगंज से जदिया जानेवाली स्टेट हाईवे 91 पर किसानों ने अतिक्रमण कर मक्का के फसल को तैयारी कर सड़क के दोनो किनारे सुखाने का काम करते है । जिससे स्टेट हाईवे पर चलने वाले दो पहिया चार पहिया समेत बड़े बड़े वाहन को दिक्कत होती। जिससे दो पहिया वाहन की सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते है कई राहगीर गंभीर रूप से घायल हो जाते है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को रहटा से बिशनपुर बाजार के देवन स्थान तक स्टेट हाईवे पर मक्का सुखाने वाले किसानों पर कुमारखंड प्रशासन का डंडा चला है । प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार सीओ शशि कुमार और थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की टीम ने  स्टेट हाईवे पर मक्का सुखाने वाले किसानों को ढूंढते दिखे। मुरलीगंज के जोरगामा से लेकर रहटा ,लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, सिहपुर गढ़िया, कुमारखंड, बिशनपुर बाजार पंचायत के देवस्थान चौक तक प्रशासन की टीम मक्का सुखा रहे किसान को रोड पर से तुरंत मक्का हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान कई किसान प्रशासन की टीम को देखते ही मक्का हटाने में लग गए। वही बीडीओ सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा जगह-जगह मक्का सुखा रहे किसानों को 2 घंटे के अंदर अपने अपने मक्का को रोड पर से हटाने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने वाले किसानों के खिलाफ आवागमन बाधित करने को लेकर 107 की कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

    इस संबंध में बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि 9 मई को भी उन लोगों की टीम के द्वारा स्टेट हाईवे पर मक्का सुखा रहे 16 किसानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ 107 की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई थी। आज हुए जांच के दौरान सभी किसानों को तत्काल मक्का हटाने का सख्त निर्देश दिया गया हैै और आगे से इस तरह का काम नहीं करने की हिदायत दी गई है।

    मौके पर सीओ शशि कुमार ,थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ,एएसआई मुरलीधर पासवान, राजस्व कर्मचारी धनंजय पांडे उमर अंसारी रोहित कुमार मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together