• Desh Duniya
  • मोबाईल छिनतई करने वाले 3 अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मधेपुरा/ जिले के सदर अनुमण्डल के घैलाढ़ थाना क्षेत्र से लोडेड कट्टा के साथ 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिनों गम्हरिया थाना, घैलाढ़ ओ.पी. एवं परमानंदपुर ओ.पी. क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के सदर अनुमण्डल के घैलाढ़ थाना क्षेत्र से लोडेड कट्टा के साथ 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

    इस संबंध में एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिनों गम्हरिया थाना, घैलाढ़ ओ.पी. एवं परमानंदपुर ओ.पी. क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई थी और मोबाईल छीनने की घटना घटित हुई थी। इन अपराधिक घटनाओं को देखते हुए गम्हरिया थाना एवं घैलाढ़ ओ.पी. में अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में ओ.पी. अध्यक्ष घैलाढ और उसके टीम के सदस्यों के द्वारा घैलाढ़ ओ.पी. अंतर्गत भगवानी गाँव के समीप से भगवानी गांव वार्ड नंबर 1 निवासी गणेश यादव के पुत्र रंजीत कुमार, सुरेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार और परशुराम यादव के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

    वहीं उन्होंने बताया कि इन अपराधकर्मियों के पास से तीन कट्टा एवं पाँच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा घैलाढ़ ओ.पी. क्षेत्र एवं सुपौल जिला के लौकहा ओ.पी. क्षेत्र में घटित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा इन सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।कहा इन अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी से इन क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी। इस कार्य में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।