• Desh Duniya
  • विभिन्न रंगों का पर्याय होली आपसी भाईचारे को देता है बढ़ावा : चंद्रिका यादव

    मधेपुरा/सोमवार को नया नगर मदनपुर स्थित माया विद्या निकेतन परिसर में विद्यालय द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।विभिन्न रंगों के ड्रेस में इंद्रधनुषी माहौल में विद्यालय की संचालिका चंद्रिका यादव ने छोटे छोटे बच्चो को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर छात्रों ने भी एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिल


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/सोमवार को नया नगर मदनपुर स्थित माया विद्या निकेतन परिसर में विद्यालय द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।विभिन्न रंगों के ड्रेस में इंद्रधनुषी माहौल में विद्यालय की संचालिका चंद्रिका यादव ने छोटे छोटे बच्चो को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर छात्रों ने भी एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिल होली की बधाई दी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते व गले मिलते बच्चे काफी खुश दिख रहे थे ।स्कूल की रूटिंग से परे पर्वों के आनंद की खुशी सबके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी।मौके पर विद्यालय की संचालिका चंद्रिका यादव ने कहा कि होली रंगों का वह पर्व है जो आपसी भाईचारे को बढ़ाता है और मजबूती भी देता है।भारत मुख्यत पर्वों का देश है जिसमे होली अत्यंत प्राचीन पर्व है जो फाल्गुन में मनाया जाता है।रंगों का यह पर्व आज अपनी विशेषता के कारण विदेशों में भी मनाया जाने लगा है होली को फगुआ, धुलेंडी,छारंडी दोल के नाम से भी जाना जाता है।इस पर्व का अपना महत्व है जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए।बच्चो से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि होली को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं ऐसी कोई हरकत न करे जो रंग में भंग करने जैसा हो।

    कहा इस अवसर पर बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें और उनके साथ कुछ पल भी गुजारें।अपने संबोधन में विद्यालय संचालिका चंद्रिका यादव ने यह भी आगाह किया कि ऐसे रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें जो हानिकारक हो।

    इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश, कृष्णा शरण,सुरेश शर्मा, कृष्णा सिंह, सोनी,दिलीप कुमार,नूतन, राखी, कुणाल,शिव सागर,कविता, अंशु,मनीष गुप्ता सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।