• Desh Duniya
  • परिवहन मंत्री की सास का निधन

    पटना/ बिहार सरकार की परिवहन मंत्री की सास और पूर्व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग तथा समाजसेवी ई. शैलेंद्र मंडल की मां मनोरमा देवी का मंगलवार की रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी और सांस में तकलीफ की शिकायत पर बीते 14 दिसंबर को उन्हें


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पटना/ बिहार सरकार की परिवहन मंत्री की सास और पूर्व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग तथा समाजसेवी ई. शैलेंद्र मंडल की मां मनोरमा देवी का मंगलवार की रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी और सांस में तकलीफ की शिकायत पर बीते 14 दिसंबर को उन्हें पारस दरभंगा में भर्ती कराया गया था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मनोरमा देवी का जन्म पूर्णिया जिला के पकड़िया में हुआ था। उनकी शादी मुंशी मंडल से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी निर्मला देवी है जबकि दूसरा बेटा ई. शैलेंद्र मंडल हैं। सबसे छोटा बेटा देवेंद्र मंडल सेवानिवृत शिक्षक हैं। मनोरमा देवी की बहु और शैलेंद्र मंडल की पत्नी शीला मंडल बिहार की परिवहन मंत्री हैं।

    मनोरमा देवी का अंतिम संस्कार उनके घर मधुवनी जिला के बेल्हा में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवहन मंत्री शीला मंडल के साथ परिवार और गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।