• Desh Duniya
  • सिमराही नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनी यशोदा, उपाध्यक्ष पद पर विनिता हुई काबिज

    सुपौल/ सिमराही नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर यशोदा देवी ने बाजी मारी है। मंगलवार को हुई मतगणना में यशोदा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माला देवी को 154 मतों से हरा दिया। यशोदा को 3127 मत और माला देवी को 2973 मत प्राप्त हुए। उपमुख्य पार्षद पद पर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सुपौल/ सिमराही नगर पंचायत में पहली बार हुए चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर यशोदा देवी ने बाजी मारी है। मंगलवार को हुई मतगणना में यशोदा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माला देवी को 154 मतों से हरा दिया। यशोदा को 3127 मत और माला देवी को 2973 मत प्राप्त हुए। उपमुख्य पार्षद पद पर विनीता देवी विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किरण सिंह को 3270 मतों से हराया। विनीता को 4722 मत और किरण को 1452 मत मिले।

    सिमराही के 17 वार्ड पार्षद पद पर हुए चुनाव में वार्ड 1 से उषा देवी, वार्ड 2 से बबलू सादा, वार्ड 3 से सतीश कुमार, वार्ड 4 से कविता देवी, वार्ड 5 से रजिया खातून, वार्ड 6 से गणेश प्रसाद दास ने जीत दर्ज की है। वार्ड 7 से पूजा कुमारी वार्ड 8 से रीना देवी, वार्ड 9 से हैयुम, वार्ड 10 से कविता देवी, वार्ड 11 से धीरेंद्र राम, वार्ड 12 से स्मृति कुमारी, वार्ड 13 से गोपी कांत झा, वार्ड 14 से नसीम, वार्ड 15 से गीता देवी, वार्ड 16 से राजाराम मेहता और वार्ड 17 से बुदनी देवी चुनाव जीत गई हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।