• Desh Duniya
  • उदाकिशुनगंज नगर परिषद की अध्यक्ष बनी अनुसूईया तो आलमनगर नगर पंचायत की अध्यक्ष बनी गुड़िया

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/  उदाकिशुनगंज नगर परिषद की पहली मुख्य पार्षद अनुसूईया देवी बन गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के टीपी कॉलेज ममगणना केंद्र पर हुई मतों की गिनती में अनुसूईया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंगीला देवी को 412 मतों से पराजित किया। अनुसूईया देवी को 2810 मत मिले जबकि रंगीला देवी को 2398 मतों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/  उदाकिशुनगंज नगर परिषद की पहली मुख्य पार्षद अनुसूईया देवी बन गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के टीपी कॉलेज ममगणना केंद्र पर हुई मतों की गिनती में अनुसूईया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंगीला देवी को 412 मतों से पराजित किया। अनुसूईया देवी को 2810 मत मिले जबकि रंगीला देवी को 2398 मतों पर संतोष करना पड़ा।

    उप मुख्य पार्षद पद पर मिंकी देवी विजयी हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. शकील अयाज को 23 मतों से हरा दिया। मिंकी देवी को 2455 वोट और मो. शकील अयाज को 2432 वोट मिले। मतगणना के बाद 26 वार्डों को पहली बार पार्षद भी मिले। वार्ड 1 से संजू भारती, वार्ड 2 से अनिशा कुमारी, वार्ड 3 से मो. शोएब उद्दीन, वार्ड 4 से संजय कुमार पूर्वे विजयी हुए हैं।

    इसी तरह वार्ड 5 से गायत्री देवी, वार्ड 6 से पवन मंडल, वार्ड 7 से गीता देवी, वार्ड 8 से संजो देवी, वार्ड 9 से अड़हुल देवी, वार्ड 10 से नथिया देवी, वार्ड 11 से मो. फारुख, वार्ड 12 से कविता देवी वार्ड 13 से रानी देवी, वार्ड 14 से रीना देवी ने जीत का स्वाद चखा। वार्ड 15 से कुमार अभिषेक, वार्ड 16 से रानी देवी, वार्ड 17 से अजय कुमार, वार्ड 18 से रमन कुमार राणा, वार्ड 19 से सीता देवी, वार्ड 20 से साक्षी कुमारी, वार्ड 21 से नित्यानंद यादव, वार्ड 22 से विनोद यादव, वार्ड 23 से नाज परवीन, वार्ड 24 से बीवी रौशन, वार्ड 25 से अनिता देवी और वार्ड 26 से अर्जुन दास को विजयी घोषित किया गया।

    आलमनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष बनी गुड़िया, रानी उपाध्यक्ष :जनता ने आलमनगर नगर पंचायत की पहली मुख्य पार्षद के रूप में गुड़िया देवी पर अपना भरोसा जताया है। मंगलवार को टीपी कॉलेज मतगणना केंद्र पर आलमनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए हुई मतगणना में गुड़िया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूमिया देवी को 2788 मतों से पराजित कर दिया। गुड़िया देवी को 5767 मत और रूमिया देवी को 2979 मत प्राप्त हुए। उप मुख्य पार्षद पद के रूप में रानी देवी विजई हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सावित्री देवी को 1341 मतों से पराजित किया। रानी देवी को 3490 मत और सावित्री देवी को 2149 मत प्राप्त हुए।

    21 वार्ड पार्षद पदों के लिये हुए चुनाव में वार्ड 1 से अरुणा देवी, वार्ड 2 से मीणा देवी, वार्ड 3 से अनिल मंडल, वार्ड 4 से विकास कुमार, वार्ड 5 से शिला देवी, वार्ड 6 से बुधनी देवी विजयी हुईं है। वार्ड 7 से कृष्णा कुमार रजक, वार्ड 8 से रवीना कुमारी वार्ड 9 से प्रीति देवी, वार्ड 10 से ममता देवी, वार्ड 11 से पार्वती देवी, वार्ड 12 से सुनील कुमार चौधरी, वार्ड 13 से निशा मिश्रा, वार्ड 14 से रजनीश कुमार चुनाव जीत गए हैं। वार्ड 15 से सूरज कुमार, वार्ड 16 से साधना कुमारी, वार्ड 17 से रमेश सिंह, वार्ड 18 से गुंजन झा, वार्ड 19 से कुंदन कुमार, वार्ड 20 से संतोष कुमार और वार्ड 21 से कंचन कुमारी विजयी घोषित की गईं।

    मतगणना समाप्ति के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की और विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।