Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मधेपुरा : सीमा गुप्ता बनी चौसा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष - Kosi Times
  • Politics
  • मधेपुरा : सीमा गुप्ता बनी चौसा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष

    मधेपुरा ब्यूरो/जिले के चौसा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय चौसा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओ की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें पार्टी द्वारा प्रखंड संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इसके लिए प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद अयूब आलम व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजेंद्र


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा ब्यूरो/जिले के चौसा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय चौसा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओ की एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें पार्टी द्वारा प्रखंड संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। इसके लिए प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद अयूब आलम व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजेंद्र कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था।उदाकिशुनगंज के पूर्व प्रमुख सह पार्टी के जिला महासचिव विकास चन्द्र यादव की देख रेख में कराए गए चुनाव में राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा गुप्ता के नामों का प्रस्ताव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेश किया जिसे सर्वसम्मति से चौसा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।चुनाव के बाद प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने सीमा गुप्ता को प्रमाण पत्र जारी किया।

    मौके पर विनोद पाटिल,बौद्ध नारायण यादव, फारूक अली, जयकृष्ण कुमार मंडल, मुकेश यादव, पूर्व मुखिया सुशील कुमार यादव, गजेंद्र प्रसाद यादव, गुलाम नबी आजाद, अमोल यादव,अर्जुन प्रसाद यादव, जरनल सिंह पासवान, अरुण कुमार सिंह, प्रताप यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव प्रभारी एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूं।जिन्होंने मेरा मान सम्मान दिया।मैं वचन देती हूं कि किसी भी कार्यकताओ को मेरे कार्य से ठेस नही होगी।उन्हें पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।पार्टी के कार्यकर्ताओंं और पदाधिकारी नेे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निर्वहन करुंगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सपनो का बिहार बनाने के लिए पंचायत और गांव में जा जाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।