• Desh Duniya
  • सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित कुदुश के घर के समीप स्टेट हाईवे 91 पर शुक्रवार को दोपहर में बोल्डर लदे ट्रक के जबर्दस्त धक्का से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को कुमारखंड सीएचसी में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित कुदुश के घर के समीप स्टेट हाईवे 91 पर शुक्रवार को दोपहर में बोल्डर लदे ट्रक के जबर्दस्त धक्का से बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

    वहीं मौके पर पंहुची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने ले लाई।वहीं ट्रक का चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। बताया गया कि भर्राही ओपी क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रमण साह का पुत्र बादल कुमार और शालिग्राम साह का पुत्र राजीव कुमार बाइक से कुमारखंड की ओर आ रहे थे।थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित स्टेट हाईवे 91 पर तीखा मोड़ के समीप पंहुचते ही पीछे से एकाएक बोल्डर (बड़े साइज का पत्थर) लदे ट्रक ने पीछे से धक्का मारते हुए तकरीबन 10 फीट तक बाइक को घसीटता चला गया।

    घायलों में से बाइक सवार युवक बादल कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।इधर ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने ले आई है।थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।वहीं ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।