• Others
  • जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में दो घायल

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा बेलारी थाना क्षेत्र के जमुआहा वार्ड आठ में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नवीन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

    बेलारी थाना क्षेत्र के जमुआहा वार्ड आठ में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर नवीन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। अस्पताल में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं रहने की वजह घायल मरीज को प्राइवेट ऑटो से इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा लेकर जाते परिजन।

    बताया गया कि एक पक्ष के नुनूलाल यादव और दूसरा पक्ष के भूपेन यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। एक पक्ष के घायल नुनुलाल यादव के बहु सुलेखा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया खेत में गेंहू लगा हुआ था। दूसरा पक्ष के भूपेन यादव , जय कृष्ण यादव, पवन यादव , पंकज यादव , प्रदीप यादव अन्य खेत में लगे गेहूं के फसल को मशीन द्वारा कटा रहे थे। मेरे ससुर नुनूलाल यादव को जानकारी मिलते ही गेहूं काटने से मना किया तो गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे । मारपीट की घटना में नुनूलाल यादव और मनोज यादव घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए नुनूलाल यादव और मनोज यादव को सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया जमीन विवाद को लेकर मारपीट की जानकारी मिली आवेदन मिलते ही जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।