• Investigation
  • पूर्व मुखिया हत्याकांड में तीन शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    मधेपुरा। पुलिस ने रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सिंह की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनपर विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। इनमें से दो पर तो 25-25 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। पुलिस ने रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सिंह की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और उनपर विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। इनमें से दो पर तो 25-25 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित है। एसपी संदीप सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई और पहले के हत्याकांड को लेकर 15 अप्रैल की शाम खापुर के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना मुखिया की हत्या की गई थी।

    उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। इसमें आसपास के थानों के थानाध्यक्ष, डीआईयू सेल और कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम ने एसटीएफ के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर घटना में शामिल कुख्यात अपराधी खापुर निवासी झपटा सिंह और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधी 25-25 हजार रुपए के इनामी थे। पूछताछ में दोनों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और घटना के समय मौजूद अन्य अपराधियों की भी जानकारी दी। इन दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि इस कांड में संलिप्त तीसरे अपराधी बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 10 निवासी अखिलेश मेहता उर्फ प्रह्लाद मेहता को बिहारीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी और जांच की जा रही है।

    वर्चस्व को लेकर हुई थी पूर्व मुखिया की हत्या :एसपी ने बताया कि घटना का कारण वर्चस्व की लड़ाई और सिंटू हत्याकांड है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि सिंटू सिंह की हत्या में पूर्व मुखिया मुकेश कुमार मुन्ना की भी संलिप्तता थी। इससे अलावा स्थानीय राजनीति को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले भी छोटा-मोटा हमला कर चुके थे।

    झपटा व रोहित पर दर्ज हैं कई केस, इनाम भी था घोषित :रतवारा थाना के खापुर से गिरफ्तार झपटा सिंह और रोहित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। झपटा पर आलमनगर थाना में आर्म्स एक्ट, डकैती आदि के छह केस दर्ज हैं। इसके अलावा सहरसा जिला के बसनही थाना में भी एक केस दर्ज है। इसी तरह कुख्यात रोहित सिंह पर आलमनगर थाना में छह और सहरसा जिले के बसनही थाना में चार केस दर्ज हैं। झपटा और रोहित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। बिहारीगंज से गिरफ्तार अखिलेश मेहता ऊर्फ प्रहलाद मेहता पर बिहारीगंज और उदाकिशनगंज थाना में केस दर्ज है।

    सड़क ढलाई के समय हुई थी मुकेश की हत्या :15 अप्रैल की शाम गांव में सड़क ढलाई हो रही थी। वहां विवाद होने की सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया मुकेश कुमार छुतहरू सिंह की दुकान के आगे चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान वहां कुछ अपराधी पहुंचे और पूर्व मुखिया को गोली मार दी। इसके बाद सिर पर भी धारदार हथियार से हमला भी किया। पूर्व मुखिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।