Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन,दर्जनों बच्चों ने लिया भाग

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर सर्व शिक्षा अभियान द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा परिसर में आज गुरुवार को कक्षा 6-12के विद्यार्थियों के लिए प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें पेंटिंग, सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता,क्रासवर्ड प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता,आशुभाषण प्रतियोगिता तथा स्पेलिंग बी कॉम्पटीशन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 33 मध्य विद्यालय एवं 10 उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

मौके पर पूर्व प्रखंड साधन सेवी दयाशंकर शर्मा, राजीव अग्रवाल, ओमप्रकाश परवे, प्रमोद पासवान, जवाहर चौधरी, गौतम कुमार गुप्त, जनार्दन कुमार, संजय कुमार सुमन, गोविंदा कुमार, विजय राम, समरजीत कुमार, सत्यप्रकाश भारती, पूनम कुमारी, तरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार परवे, मनोज कुमार, रामचंद्र शर्मा, निरंजन कुशवाहा, पंकज कुमार,अंगद कुमार सिंह,सूर्यमणि कुमार,याहिया सिद्दीकी समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा ने कहा  कि इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण में सहायता प्राप्त होती है। छात्र-छात्राओं के अंदर छिपे हुए प्रतिभा को निखारने के लिए तरंग प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। विगत वर्षों में कोविड-19 के कारण इस प्रकार की गतिविधि बंद हो गई थी लेकिन एक बार पुनः तरंग प्रतियोगिता प्रारंभ करने से छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगा।

पूर्व प्रखंड साधन सेवी दयाशंकर शर्मा ने कहा कि सरकार तरंग प्रतियोगिता आयोजित करा कर छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रकार की प्रतिभा निखारने का अवसर दे रही है। सभी चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.