Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SNSRKS कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, अनिल बने अध्यक्ष तो संजय सचिव। - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • SNSRKS कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, अनिल बने अध्यक्ष तो संजय सचिव।

    विकास कुमार/ सहरसा/ सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में वृहस्पतिवार को शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से मनोविज्ञान विभाग के प्रो. अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ संजय कुमार सिंह को सचिव चुना गया। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार सिंह की उपस्थिति


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    विकास कुमार/ सहरसा/ सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में वृहस्पतिवार को शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से मनोविज्ञान विभाग के प्रो. अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ संजय कुमार सिंह को सचिव चुना गया। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुए इस चुनाव में सांख्यिकी विभाग के डॉ अरविंद कुमार सिंह और रसायनशास्त्र विभाग के डॉ संजय कुमार सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह रिटर्निँग अफसर थे। शांतिपूर्ण तरीके से हुए इस चुनाव में हिंदी विभाग के डॉ रामनरेश पासवान को उपाध्यक्ष, डॉ सुभाष कुमार को संयुक्त सचिव और मनोविज्ञान विभाग की डॉ सैयदा रवाब फातिमा को कोषाध्यक्ष चुना गया।चुनाव से पूर्व विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के मान सम्मान के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा।  उन्होंने महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की भी वकालत की। शिक्षकों के आम सभा को डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. किशोर कुमार झा, डॉ संजीव शंकर सिंह,  डॉ. दीपेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. आनंद कुमार शर्मा, डॉ. धर्मव्रत चौधरी, डॉ. आर्य सिंधु, डॉ.रचिता, डॉ.महेश कुमार,डॉ. सैयद रबाब फातिमा, डॉ. जीनत अफशां, डॉ. प्रेमलता,डॉ. ममता,डॉ. मोतिउर रहमान,डॉ. रामनरेश पासवान,डॉ. अनवारुल हक, डॉ गोपाल कुमार,डॉ प्रमोद कुमार सिंह,डॉ. अशोक पांडे, डॉ. संजय सिंह,डॉ. कपिल देव कुमार पासवान,डॉ.कुमारी सीमा,डॉ. वलीउल आलम, डॉ रविंद्र कुमार साहू आदि ने भी संबोधित किया। अंत में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने शिक्षकों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का बिंदु बार उत्तर दिया.इस अवसर पर डॉ महानन्द सादा, डॉ ताजुद्दीन, डॉ अनिरुद्ध कुंवर, डॉ रामानंद सादा भी मौजूद थे.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।