Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

महागठबंधन के समर्थन में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जुटेगा जनसैलाब- अजय सिंह

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/मधेपुरा सदर प्रखंड के सहूगढ़ में आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित होने वाले महागठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रागिनी रानी यादव के निज आवास स्थित प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद कार्यकर्ता के साथ-साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करने पहुंचे मुख्य अतिथि एमएलसी अजय सिंह मुखिया मुकेश कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रामकृष्ण यादव,राजद नेत्री रागनी रानी यादव के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात बैठक में आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।

बैठक में एमएलसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महागठबंधन की ओर से आहूत की गई रैली ऐतिहासिक होने वाली है। रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में 25 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम शीर्ष नेताओं को सुनने के लिए पूर्णिया की रंगभूमि मैदान में जनसैलाब उतरने को तैयार है। रैली की तैयारी चारों ओर जोर शोर से चल रही है। वही इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रामकृष्ण यादव मुखिया मुकेश कुमार, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रागनी रानी यादव ने भी रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.