Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गम्हरिया में शांति समिति की बैठक आयोजित

- Sponsored -

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/गम्हरिया थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में अंचलाधिकारी स्नेहा सागर की भी मौजूदगी रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान अंचलाधिकारी स्नेहा सागर ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। बकरीद पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके मनाने में एक दुसरे को सहयोग करें। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाऐगी। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया शंभु यादव, सरपंच राजा झा,उमेश कुमार यादव, देवेंद्र यादव,पंचायत समिति सदस्‍य तरुण राम, रमेश कुमार साह, नीतिन सिंह कुंदन कुमार यादव, मो हैदर अली, मो जावेद,मो मुन्ना, मो वसीर, मो अहमद, अमीर हुसेन, नजमुद्दीन रहमानी,रौशन सिंह,भवानी सिंह, नितिन सिंह,कैलाश यादव, रौशन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.