Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कुशल युवा कार्यक्रम में अबतक हुआ 27 लाख से अधिक नामांकन, प्रसार और तेज करने का लिया निर्णय - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • कुशल युवा कार्यक्रम में अबतक हुआ 27 लाख से अधिक नामांकन, प्रसार और तेज करने का लिया निर्णय

    मधेपुरा/ बी.पी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा में बुधवार को बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा केंद्र की महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन MKCL द्वारा किया गया। इस मीटिंग में कोसी क्षेत्र के रीजनल मैनेजर महेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक पूरे बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम में 27 लाख से अधिक नामांकन हो चुके


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ बी.पी. मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मधेपुरा में बुधवार को बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा केंद्र की महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन MKCL द्वारा किया गया। इस मीटिंग में कोसी क्षेत्र के रीजनल मैनेजर महेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक पूरे बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम में 27 लाख से अधिक नामांकन हो चुके हैं। उन्होंने आगामी बैचों में अधिक से अधिक नामांकन, मार्केटिंग गतिविधियों की संभावनाओं और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

    इस दौरान महेन्द्र कुमार ने केंद्र संचालकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को केवाईपी के महत्व से अवगत कराएं और उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। मीटिंग में जिन केंद्रों का इंटेक 40% से कम उपयोग किये गए है, उन्हें विशेष गाइडलाइंस दी गई हैं, साथ ही लर्निंग में सुधार के लिए भी चर्चा की गई।

    मीटिंग में कोसी क्षेत्र के रीजनल मैनेजर महेन्द्र कुमार, मधेपुरा जिले के DSM मनीष कुमार सिंह, क्लस्टर मैनेजर श्याम सुन्दर कुमार और जिले के सभी कुशल युवा केंद्र के संचालक उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।