मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के धुरगांव वार्ड 10 में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला कीमौत हो गई। है। मृतका अजय दास की पत्नी बबीता देवी(26) है। मृतका के भाई विजेंद्र कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसके बहनोई अजय दास ने फोन कर कहा कि आपकी बहन झगड़ा कर रही है। इसे अभी आकर अपने घर वापस ले जाइए। उन्होंने सुबह आने की बात कही। इसके बाद रात करीब 3 बजे बबीता की सास ने फोन कर बताया कि उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब है। आपलोग इसको अस्पताल लेकर जाइए। उन्होंने फिर से सुबह ले जाने की बात कही। इसी बीच शनिवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे बबीता के ससुराल के एक ग्रामीण ने फोन कर बताया कि उसकी मौत हो गई है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के कारण बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग अक्सर बाइक की मांग करते थे। भर्राही ओपी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मधेपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के धुरगांव वार्ड 10 में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला कीमौत हो गई। है। मृतका अजय दास की पत्नी बबीता देवी(26) है। मृतका के भाई विजेंद्र कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसके बहनोई अजय दास ने फोन कर कहा कि आपकी बहन झगड़ा कर रही है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement















