Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा : स्तनपान सप्ताह पर उप स्वास्थ्य केंद्र घोषई में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/चौसा प्रखंड के घोषई पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आज रंगोली कार्यक्रम का आयोजन सेविका सहायिका,आशा,एएनएम के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मालूम हो कि महिला को जागरूक करने के लिए 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें जीरो से 6 महीने के बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही सर्वोत्तम है।इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी जागरूकता को लेकर घोषई उप स्वास्थ्य केंद्र में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका विधिवत विधिवत उद्घाटन फीता काटकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने किया।महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 0 से 6 माह के बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए। यह उसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। बच्चे का सही वजन और सही विकास होता है।इसके लिए समय-समय पर इसकी जानकारी सेविका द्वारा धात्री महिलाओं को दी जाती है। आज यहां पर रंगोली कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसका बेहतर प्रदर्शन करने वाले को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिला, आंगनवाड़ी सेविका, आशा, एएनएम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका,कार्यपालक सहायक सुबोध कुमार दर्जनों सेविका सहायिका उपस्थित थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.