Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मधेपुरा : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चौसा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षक संयोजक संजय कुमार सुमन ने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज कन्या मध्य विद्यालय चौसा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एवं शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बाल संसद के शिक्षक संयोजक संजय कुमार सुमन ने कहा कि इंसान अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु वृक्षों को धड़ा-धड़ काट रहा है। परतु वृक्ष लगाने से पीछे हट रहा है। जिसके चलते पूरे संसार के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है।
पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं।
वरीय शिक्षक हकीम उद्दीन ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।अमीम आलम ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी हैं। हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा व दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित करना होगा। गोविंदा कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास हरा भरा वातावरण बनाए रखना चाहिए एवं प्रकृति के प्रति सदैव कृतज्ञ होकर इसकी रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। कोविड- 19 जैसी महामारियों से हम सीख सकते है कि हम प्रकृति से खिलवाड़ करके सुरक्षित जीवन नही जी सकते।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक विन्दु कुमारी,शुभम कुमारी, बाल संसद की उप प्रधानमंत्री अजमेरी खातून समेत दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.