• Desh Duniya
  • अवैध चावल लदा ट्रक को पुलिस ने किया जप्त

    सोनवर्षा राज,सहरसा/ सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने एनएच 107 पर गुप्त सूचना के आधार पर अबैध रुप से कालाबाजारी को ले जा रहे चावल से लदा ट्रक को जप्त किया। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने सोनवर्षाराज- महेशखूंट मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप से अरवा चावल लदा एक 18 चक्का ट्रक को जब्त कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सोनवर्षा राज,सहरसा/ सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने एनएच 107 पर गुप्त सूचना के आधार पर अबैध रुप से कालाबाजारी को ले जा रहे चावल से लदा ट्रक को जप्त किया। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने सोनवर्षाराज- महेशखूंट मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप से अरवा चावल लदा एक 18 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया। इस बाबत नवपदस्थापित थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि कालाबाजारी का चावल ले जाने की सूचना पर सोनवर्षा राज – महेशखूंट मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप 18 चक्का ट्रक नं एचआर 65 ए 7668 को रोके जाने व जांच के क्रम में चालक द्वारा चावल लोड होने की बात बतायी गयी। जिसको जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। साथ ही मामले की सूचना वरीय अधिकारियों समेत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दिया गया है। मामले की जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोनवर्षा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र मे अवैध रुप से चल रहे चावल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।