• Others
  • किराना व्यवसाई के पुत्र का हुआ अपहरण,जांच में जुटी पुलिस

    राजीव कुमार कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा गम्हरिया थाना क्षेत्र के सदर पंचायत गम्हरिया के एक किराना  व्यवसाई के पुत्र का आज अपहरण हो गया । जानकारी के अनुसार गम्हरिया बाजार के किराना व्यवसाई अमित कुमार उर्फ मुन्ना के 14 वर्षीय पुत्र बाबू प्रणय का अपहरण कर लिया गया है । इस मामले में मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार

    कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा

    गम्हरिया थाना क्षेत्र के सदर पंचायत गम्हरिया के एक किराना  व्यवसाई के पुत्र का आज अपहरण हो गया ।

    जानकारी के अनुसार गम्हरिया बाजार के किराना व्यवसाई अमित कुमार उर्फ मुन्ना के 14 वर्षीय पुत्र बाबू प्रणय का अपहरण कर लिया गया है ।

    इस मामले में मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गम्हरिया के रहने वाले एक छात्र बाबू प्रणय सुबह में मधेपुरा क्लास करने गया था जिसका दोपहर में उसका अपहरण हो गया। बताया गया कि अपहरण की सूचना अपहृत के परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई।

    घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा संदीप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा ,थाना अध्यक्ष सदर मधेपुरा थाना अध्यक्ष गम्हरिया एवं तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मी के साथ एक टीम का गठन किया गया है।

    इस संदर्भ में पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान एवं कुछ लोगों से पूछताछ किया जा रहा है । बताया कि घटना का उद्वेदन जल्द ही कर लिया जाएगा सूत्रों की माने तो बाबू प्रणय आठवीं क्लास का छात्र था जिनका उम्र तकरीबन 14 वर्ष बताया जा रहा है जो प्रतिदिन मधेपुरा  घर से ही पढ़ने जाया करता था।

    दूसरी तरफ अपहरण की सूचना पर गम्हरिया में व्यवसाईयों के बीच भय का माहौल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।