Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन और हैंडबाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

- Sponsored -

सिंहेश्वर,मधेपुरा/जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन में 67 वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन और हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कटिहार कल्सटर ए के नौ नवोदय विद्यालय की टीमों से 191 खिलाड़ियों ने भाग लिया. 

बताया गया बैडमिंटन से दोनों वर्गों में 24 और हैंडबाल से 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया.  बैडमिंटन में 63 लड़का और 47 लड़की ने भाग लिया. इसमें अररिया से दो, भागलपुर से लड़का नौ व आठ लड़की, बांका से सात लड़का व आठ लड़की, कटिहार से दस लड़का व पांच लड़की, किशनगंज से आठ लड़का व पांच लड़की, पुर्णिया से छह लड़का व छह लड़की, सुपौल से आठ लड़का व छह लड़की और सहरसा से लड़का वर्ग में छह, मधेपुरा से नौ लड़का और नौ लड़की ने भाग लिया. 

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया बालक में भागलपुर से सात, मधेपुरा से तीन, कटिहार से एक, पूर्णिया से एक कुल 12 और बालिका वर्ग में सुपौल से चार, कटिहार से तीन, मधेपुरा से दो, पुर्णिया एक, भागलपुर से एक, सहरसा से एक खिलाड़ियों का चयन किया गया. वही हैंडबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 43 युवक तथा बालिका वर्ग से 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें कटिहार, बांका, किशनगंज और सहरसा से एक भी खिलाड़ी शामिल नही हुआ. जबकि भागलपुर, सुपौल और मधेपुरा से लड़का और लड़की से नौ- नौ खिलाड़ी, पुर्णिया से लड़का सात और लड़की नौ तथा अररिया से लड़का वर्ग में नौ खिलाड़ी शामिल हुआ. 

बताया मधेपुरा, भागलपुर और सुपौल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का झलक दिखाया. बालक वर्ग में मधेपुरा से सात, भागलपुर से छह सुपौल से नौ, अररिया से पांच और पूर्णिया से तीन कुल 30 खिलाड़ी और बालिका वर्ग में मधेपुरा से आठ, भागलपुर से नौ, सुपौल से आठ, पूर्णिया से पांच कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

इस बाबत प्रभारी प्राचार्य सियाराम मंडल ने बताया कि हैंडबाल की टीम रिजनल खेलने के लिए बक्सर और बैडमिंटन की टीम वेस्ट बंगाल की नाडिया जायेगी. मौके पर शारीरिक शिक्षक आशीष कुमार तिवारी, बैडमिंटन कोच जितेंद्र कुमार बिष्ट, अनुज कुमार, जया कुमारी, उर्मिला डोल, प्रणव कुमार, शशिकांत सिंह आदि मौजूद थे.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.