मधेपुरा/ देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकतंत्र एवं संविधान का चीर हरण किया है तथा देश के अरबों आम आवाम के साथ छल और धोखा किया है इसलिए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। देश के करोड़ों लोगों के साथ सरकार के इशारे विश्वसघात करना कतई माफी योग्य नहीं है ये कृत आतंकवाद वो नक्सलवाल से भी खतरनाक है। देश में युवा ही इस देश के भाग्य को बदल सकती है ये काम राजनीतिक और न्यायपालिका से संभव नहीं दिखता। उपरोक्त बातें पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मधेपुरा जिला परिषद परिसर में आयोजित संविधान बचाओ पदयात्रा के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और आम जनता के अधिकारों के प्रति मैं आमलोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हूं। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संविधान का हत्यारा और लोकतंत्र का हत्यारा है जिन्होंने इस देश के 13 करोड़ मतदाताओं को मतदान करने से रोका और गलत तरीके से कई राज्यों में सरकार बनायी है. जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मधेपुरा में हम लोगों का य़ह कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ है, जब तक ज्ञानेश कुमार को फांसी नहीं हो जाती है तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा.पप्पू यादव ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में एक ऐसे नेता है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए और संविधान को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर रख दिए. राहुल गांधी इस देश को एक नई दिशा और दशा देने में आगे बढ़ रहे हैं,इसलिए हम सबों को राहुल गांधी के विचारों को अपनाना चाहिए और संघर्ष के लिए तैयार होना चाहिए. उन्होंने यहां युवकों को तैयार रहने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि आज दो अक्टूबर है. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर इस देश को आजादी दिलाई थी और आज उसकी जरूरत है. हम नहीं चाहते हैं कि हम हिंसा की ओर अग्रसर हो.
कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी डॉ. मृणाल यादव ने कहा कि हमारे सांसद पप्पू यादव पुलिस के डॉयल 112 से भी ज्यादे तेज हैं जिसपर हमलोग गर्व करते हैं। देश में अकेला युवा तथा सांसद में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी मोदी सरकार की नाको दम किए हुए है तथा देश के आमजनों को कश्मीर से कन्याकुमारी तथा अटक से लेकर कटक तक सरकार के जनविरोधी नीति का पर्दाफाश कर रहे हैं और यह कार्यक्रम भी हमारे नेता के सोच का एक भाग है।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि आप तमाम युवा, बहनें और आम नागरिक केंद्र के जनविरोधी नीति का जमकर विरोध कर लोकतंत्र को बचावें नहीं तो हमारा देश समाप्त हो जाएगा। मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मिन्नत रहमानी, बीरेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव अजीत बिहारी, रामकुमार यादव, प्रमोद यादव, अब्दुल कलाम, प्रेमचंद सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार समेत दर्जनों प्रदेश स्तरीय नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी नेताओं एवं आमजनों ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. मृणाल यादव ने मधेपुरा जिले के सभी प्रखंडों में विगत 12 दिनों से चल रहे पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने किया।















No comments yet. Be the first to comment!