मधेपुरा/ मधेपुरा के सभी 13 प्रखंडों में संविधान बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ 20 सितंबर, 2026 को आलमनगर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई थी जो अद्यतन अनवरत चल रही है। पदयात्रा का समापन आगामी दो अक्टूबर, 26 को जिला मुख्यालय, कचहरी चौक स्थित जिला परिषद परिसर में भव्यता के साथ गांधी जयंती मनाकर प्रथम चरण के पदयात्रा का समापन किया जाएगा। पदयात्रा का उद्देश्य देश में संविधान को बचाना, चुनाव आयोग जैसी पवित्र वो संवैधानिक संस्था का सरकारी तंत्र की ओर से दुरुपयोग, वर्तमान चुनाव आयुक्त के बड़े पैमाने पर एसआईआर में गड़बड़ी का पर्दाफाश, भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला सुरक्षा आदि के मुद्दे पर केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध करना है। उपरोक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला स्तरीय संविधान बचाओ यात्रा के संयोजक डॉ. मृणाल यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के अरबों दबे कुचले व असहाय लोगों की आवाज़ एवं देश के संविधान को अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में करोड़ों जनता की आवाज वो पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी आम जनता, बेरोजगार, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न को लेकर दिन रात सड़क पर ही रहते हैं।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवराज अर्श उर्फ अजीर बिहारी, रामकुमार यादव, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र कुमार एवं जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सौरभ ने बताया कि संविधान बचायी यात्रा 20 सितंबर आलमनगर से चलकर, चौसा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, मुरलीगंज, कुमारखंड, शंकरपुर, सिंहेश्वर, गम्हरिया होते हुए आज घैलाढ़ पहुंचेगी और आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय जिला परिषद परिसर में संविधान बचाओ यात्रा का समापन होगा जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम एवं मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
पदयात्रा में मुख्य रूप से ग़महरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, युवा अध्यक्ष मुकेश यादव, कांग्रेस नेता महेश यादव, मो. वसी अहमद, संजय यादव, मनोज यादव, ऋतु रंजन, निरंजन, रणवीर समेत सैकड़ों युवा पदयात्रा में भाग के रहे हैं।















No comments yet. Be the first to comment!