उदाकिशुनगंज थाना अन्तर्गत बुधामा पुलिस कैंप इलाके के सुखासनी नहर पर शनिवार को संदिग्ध अवस्था में एक लाश मिला। वही स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक नहर के समीप नशे में दोपहर से ही मृतक इधर-उधर भटक रहा था। हालांकि नहर पर मौजूद किसानों ने उन्हें घर जाने की सलाद दी। लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वह घर नही जा सका। अंततः युवक की मौत नहर पर ही हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बुधामा पुलिस कैंप में प्रतिनियुक्त प्रभारी विक्की रविदास को सूचित किया। सूचना के बाद कैंप प्रभारी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने वरीय पदाधिकारी को इस घटना से अवगत कराया।

मृतक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान वार्ड 07 निवासी दिनेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र आजाद सिंह बताया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक दिन के 11 बजे भोजन के बाद घर से निकला। आशंका जताई जा रही है कि युवक घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर झंडाटोल – सौतारी से देसी महुआ शराब पीकर लौट रहा था।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज सुधाकर कुमार ने बताया कि मृत्यु की कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।