मधेपुरा/ मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में कुमारखंड थाना अन्तर्गत बाढ् राहत आश्रय कुरेनमाचाप पीपल पेड के पास छापामारी करते हुए राजदीप कुमार व संतोष यादव को गिरफतार कर लगभग 07.500 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर, मधेपुरा थाना अन्तर्गत पुरानी कचहरी के पास छापामारी करते हुए पूर्व के कांड में फरार चल रहे अभियुक्त अजय पौदार को गिरफतार कर उसके विरूद्व विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।















No comments yet. Be the first to comment!