मधेपुरा/ मधेपुरा स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 28 आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई जैसे मंचों के माध्यम से जनता की सहभागिता को निरंतर सशक्त किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा जनसहभागिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए सतत प्रयास जारी हैं।














