मधेपुरा/ कोसी टाइम्स को जिस बात की आशंका थी आखिरकार पुरैनी पुलिस ने वह हरकत कर ही दी। मधेपुरा में रहकर पढ़ाई करने और साथ ही पत्रकारिता करने वाले एक युवा पत्रकार को आखिरकार पुरैनी पुलिस ने अपराधी घोषित करने का कुत्सित प्रयास कर ही दिया। कुछ समय पूर्व कोसी टाइम्स ने अपने खबर के माध्यम से आशंका जताई थी कि जो पुलिस पर्दे के पीछे रहकर वीडियो को वायरल कर सकती है! वह इससे आगे बढ़कर और भी बहुत कुछ कर सकती है । अब यह खबर जैसे ही कोसी टाइम्स पर प्रकाशित हुई वीडियो वायरल करने वाले सुबोध कुमार को पुरैनी थाना के कर्मी उसे अनफॉलो कर दिया है ताकि सबूत ना रहे लेकिन कोसी टाइम्स के पास उसके फॉलो करने का साक्ष्य भी मौजूद है लेकिन अनुसंधान करने वाली पुलिस FIR करने से लेकर अब तक अपने दोहरे चरित्र को सामने लेकर आई है l
सामान्य तौर पर सिर्फ वीडियो वाले पर थोड़ी देर पहले कोसी टाइम्स में खबर प्रकाशित किया था कि फर्जी तरीके से किस तरह एक होनहार पत्रकार को वर्षों पुराने नाटक के पूर्वाभ्यास वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पर्दे के पीछे रहकर कैसे पुराने वीडियो को मधेपुरा जिले के पुरैनी से दरभंगा, मधुबनी पहुंचाया गया। महीनों से बंद सुबोध कुमार के फेसबुक पेज से उसे पोस्ट कराया गया। खबर चलने के कुछ देर पहले ही हमें पता चला कि आखिरकार पुरैनी पुलिस ने साइबर थाना के साथ मिलकर पत्रकार अफजल राज के खिलाफ केस दर्ज कर ही दिया l इससे संबंधित खबर एक लोकल पोर्टल पर चलने के बाद हमें इस बात की जानकारी हुई इससे पहले पीड़ित पत्रकार ने साइबर थाना में पुराने वीडियो को साजिश के तहत पुरैनी पुलिस द्वारा वायरल करने को लेकर जो आवेदन दिया गया उसके बाद साइबर थाना में पत्रकार के खिलाफ भी पुरैनी थाना के साथ मिलकर FIR कर दिया गया l














