नौशाद आलम / चौसा (मधेपुरा) थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के बसैठा बदरी टोला, वार्ड नंबर 7 निवासी एक कुशल मजदूर की केरल में हुए एक हादसे में मौत हो गई| रविवार को उसका शव केरल से उसके पैत्रिक गावं बसैठा पहुंचा | मृतक मजदुर का नाम जबीर अंसारी पिता नजीर अंसारी बताया जा रहा है जो एक कुशल जेसीबी ड्राइवर था| घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को केरल राज्य में सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी वाहन के चपेट में आने से जबीर की मौत हो गई | वह चार माह पहले ही अपने गांव से केरल कमाने के लिए गए था | परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार जावीर केरल स्थित बीपीसीएल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में जेसीबी ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे | बीते शुक्रवार करीब 12:00 बजे वे जेसीबी के निकट खड़े थे इसी दौरान अचानक ही जेसीबी पलट गई जिसके चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई | मृतक अपने पीछे पत्नी मारूफा खातून, एक पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर चला गया | इधर जब रविवार को जबीर का शव उसके गांव पहुंचा तो पूरे गावं में चीख पुकार मच गई |