• Bihar
  • मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक का पैर टूटा

    ट्रेन के अचानक चल पड़ने से युवक संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। इस हादसे में युवक के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अंशु कुमार /मुरलीगंज (मधेपुरा): शुक्रवार दोपहर मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब हाटे बाजारे पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। ट्रेन के अचानक चल पड़ने से युवक संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। इस हादसे में युवक के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई।

    घायल युवक की पहचान जीतापुर भतखोड़ा निवासी स्वर्गीय राजू सोनी के 33 वर्षीय पुत्र विक्रम सोनी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किसी आवश्यक कार्य से मधेपुरा जा रहे थे। ट्रेन में चढ़ते समय अचानक रफ्तार बढ़ने से यह हादसा हुआ।

    चीख-पुकार सुन दौड़े लोग

    हादसे के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मानवीय पहल दिखाते हुए घायल युवक को बाइक पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया।

    डॉक्टर ने बताया – पैर की हड्डी टूटी

    सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश पंडित ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    पुलिस और एंबुलेंस की मदद

    घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

    पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई बार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ मामलों में जान भी गई है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने, ट्रेन के ठहराव समय बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।