• Bihar
  • बालम गढ़िया में भव्य बिहार नारदी महासम्मेलन आयोजित, सर्वसम्मति से नई समिति का गठन

    मधेपुरा/ सदर प्रखंड के बालम गढ़िया पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम चकला में बिहार नारदी महासम्मेलन का भव्य आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस महासम्मेलन का सफल आयोजन चकला निवासी समाजसेवी बुधन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में मंडली एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महासम्मेलन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ सदर प्रखंड के बालम गढ़िया पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम चकला में बिहार नारदी महासम्मेलन का भव्य आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। इस महासम्मेलन का सफल आयोजन चकला निवासी समाजसेवी बुधन यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में मंडली एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

    महासम्मेलन के सभापति पद पर स्वर्गीय हेमचंद्र बाबू के सुपुत्र आशीष कुमार पप्पू (पूर्व मुखिया, खोपैटी दुनियाही पंचायत एवं वर्तमान में हेमचंद्र होटल, भिरकी के निदेशक) को चुना गया, जबकि उपसभापति पद की जिम्मेदारी पूजनीय नाहन मंडल बाबू को सौंपी गई। वहीं माननीय मंत्री के रूप में आदर्श ग्राम गढ़िया निवासी पूजनीय परमानंद बाबू को मनोनीत किया गया।

    बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूर्व पैक्स अध्यक्ष बालम गढ़िया सह अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय मधेपुरा इंदुभूषण कुमार को महासम्मेलन का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर स्थानीय मंडली के मूलगैन भूषण यादव, आदर्श ग्राम श्रीपुर के मूलगैन कार्तिक यादव, श्रीपुर दक्षिणवारी मंडली के मूलगैन वशिष्ठ यादव, आदर्श ग्राम गढ़िया मंडली के मूलगैन दीपक यादव, दुहबी मंडली के मूलगैन गुलाब यादव सहित सैकड़ों की संख्या में मूल ज्ञान एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    महासम्मेलन में आगामी वर्ष होने वाले आयोजन के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यज्ञ का आयोजन पूजनीय प्रीतलाल शर्मा बाबू (पिता – श्री भूषण शर्मा) के यहां किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञकर्ता बुधन यादव एवं अन्य मंडली सदस्यों के साथ कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव में स्थित मंदिरों का भ्रमण किया गया।

    कार्यकारी अध्यक्ष ने सभी ग्रामीणों, मंडली सदस्यों एवं दूर-दराज से आए सम्मानित महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन सफल हो पाते हैं। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।