• Bihar
  • सी.एम. साइंस कॉलेज, मधेपुरा में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

    अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि प्रोफेसर राजीव रंजन एवं प्रोफेसर शिवकुमार बाबू ने अपने शैक्षणिक जीवन में निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की मिसाल कायम की है। उनका योगदान महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सदैव स्मरणीय रहेगा।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। सी.एम. साइंस कॉलेज, मधेपुरा के प्रांगण में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर राजीव रंजन एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शिवकुमार बाबू के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससम्मान विदाई दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान संस्थापक सचिव डॉ. अरुण कुमार यादव एवं डॉ. पुष्प लता यादव ने दोनों शिक्षकों को फूल-माला, पाग एवं उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि प्रोफेसर राजीव रंजन एवं प्रोफेसर शिवकुमार बाबू ने अपने शैक्षणिक जीवन में निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की मिसाल कायम की है। उनका योगदान महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सदैव स्मरणीय रहेगा।

    डॉ. पुष्प लता यादव ने भाव-विभोर होकर कहा कि विदाई का क्षण अत्यंत भावुक होता है। ऐसे अवसरों पर शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने दोनों शिक्षकों के सरल, सौम्य व्यक्तित्व एवं सेवा भावना को स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

    महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार यादव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने फूल-माला से दोनों शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर प्रोफेसर सुजीत कुमार मेहता ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षकों को स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। वहीं प्रोफेसर प्रवीण कुमार पुष्प जी द्वारा दोनों शिक्षकों को उपहार स्वरूप कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार प्रसाद, डॉ. पुष्प लता यादव (सचिव), प्रोफेसर संजय कुमार (प्रभारी प्राचार्य), प्रोफेसर सूरज नारायण यादव (परीक्षा नियंत्रक), प्रोफेसर त्रिभुवन मंडल, प्रोफेसर सुजीत कुमार, प्रोफेसर रघुनंदन मेहता, प्रोफेसर पवन दास, प्रोफेसर रवि शंकर, प्रोफेसर नरेश कुमार, प्रोफेसर राम प्रवेश कुमार, प्रोफेसर तुलना सिंह, प्रोफेसर चंदेश्वरी मेहता, प्रोफेसर ओमप्रकाश, प्रोफेसर शंभू कुमार विमल, प्रोफेसर अभय कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

    साथ ही प्रोफेसर राजकमल सिंह, प्रोफेसर राजीव कुमार, प्रोफेसर जवाहर प्रसाद यादव, प्रोफेसर सज्जाद अली, प्रोफेसर प्रवीण कुमार पुष्प, अभिमन्यु कुमार उर्फ पप्पू, सचिन कुमार, ललन प्रसाद यादव, बलराम यादव, भूटन ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह विदाई समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।