• Bihar
  • कुमारखंड में जनता दरबार का आयोजन, 12 मामलों में 6 का निष्पादन

    कुमारखंड,मधेपुरा/ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार भवन में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) आकांक्षा ने की। जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदनों एवं


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड,मधेपुरा/ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार भवन में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) आकांक्षा ने की।

    जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए। अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में प्राप्त आवेदनों एवं कागजातों का क्रमवार अवलोकन किया। सुनवाई के उपरांत 6 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

    शेष 6 मामलों में प्रस्तुत कागजातों के अध्ययन और पक्षों की बात सुनने के बाद आगे की सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इसके लिए संबंधित राजस्व कर्मचारियों को सूचना निर्गत की गई।

    सीओ आकांक्षा ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से फरियादी जनता दरबार में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुमारखंड थाना एवं श्रीनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिससे शांति एवं व्यवस्था बनी रही।

    मौके पर अंचलाधिकारी के अलावा पुलिस पदाधिकारी, पीएलभी (परालीगल वॉलंटियर) तथा अन्य फरियादी मौजूद थे। जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों के त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।