• Bihar
  • सुशासन दिवस पर पुरैनी में गूंजा अटल जी का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती

    अफजल राज/मधेपुरा/ पुरैनी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में गरिमामय माहौल में मनाई गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महामंत्री शंकर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/मधेपुरा/ पुरैनी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में गरिमामय माहौल में मनाई गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महामंत्री शंकर ठाकुर ने किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, विचार और योगदान को याद करते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक ऐसे नेता थे जिन्हें मित्र और विरोधी दोनों समान सम्मान देते थे।
    मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि 25 दिसंबर को देश भर में सुशासन दिवस मनाया जाता है, जो अटल जी द्वारा स्थापित पारदर्शिता, जवाबदेही और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना का प्रतीक है। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान और कारगिल युद्ध जैसे ऐतिहासिक क्षणों को याद करते हुए कहा कि अटल जी का नेतृत्व भारतीय राजनीति का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा दृढ़ और समुद्र जैसा गहरा था। उनकी कविताएं आज भी राष्ट्रभावना को जगाती हैं और देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा देती हैं।

    कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राम, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, रंजन रवि, अशोक पंडित, धर्मेन्द्र यादव, मणिकांत सिंह निषाद, अमरेश गांधी, विलास शर्मा, सुनील मेहता, निरंजन झा, पवन झा, शालिग्राम शर्मा, मुन्ना पंडित, सिकंदर पासवान, अनीता गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।