कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड प्रखंड के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित आदर्श ग्राम खुर्दा में पुर्णिया लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने पैतृक आवास पर जनता दर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों से मुलाकात कर कई मामले का निष्पादन किया। मौके पर श्री यादव जरूरतमंदों को आर्थिक मदद किया। कुमारखंड वार्ड 12 में 5 परिवार का अग्निकांड की घटना में घर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। जिसमें श्रवण यादव, डोमी शर्मा, हरि शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा को प्रति परिवार को तीन तीन हजार रुपया का सांसद ने आर्थिक मदद किया। जबकि अन्य लोगों की बेटी के शादी के लिए आर्थिक मदद किए। पप्पू यादव ने मधेपुरा,सुपौल, सहरसा, पूर्णिया जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता से मुलाकात कर कार्यकर्ताओ को मजबूती के साथ रहने की बात की और विशेष चर्चा किया। मौके पर मुकेश यादव, राहुल कुमार, नूर आलम उर्फ आलम, रणधीर कुमार,मिथलेश कुमार,अवधेश कुमार, सुरेद्र यादव, राजीव कुमार बबलू, मंटू सिंह, कुंदन कुमार,, गुड्डू यादव,प्रिंस कुमार, आदिल हुसैन, शैलेन्द्र कुमार, दीपक कुमार समेत दर्जन कार्यक्रता मौजूद रहे ।