नौशाद आलम/चौसा,मधेपुरा/ चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 07 की सेविका मंजू कुमारी का अगले आदेश तक वेतन स्थगित कर पत्र लिखा है. सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से बहुत ही शिकायत मिल रही थी तत्पश्चात दिनांक 20 दिसंबर को केंद्र का निरीक्षण किया गया जिसमें सहायिका मौजूद थी जबकि सेविका ड्यूटी पे मौजूद नहीं थी यहां तक कि कोई भी केंद्र से संबंधित रजिस्टर भी नहीं था और बच्चे भी नहीं थे जिसके कारण पत्रांक 427/20/12/2025 के तहत आज से अगले आदेश तक मानदेय स्थगित किया गया है. सीडीपीओ ने बताया कि उसके पूर्व में भी कई बार स्पष्टीकरण पूछा गया है उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी केंद्र बंद या लापरवाही की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी, वहीं दूसरे मामले में केंद्र संख्या 149 की सेविका से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है.