मधेपुरा/ जिले के आनंद विहार, वार्ड नंबर–3 स्थित पीएचडी रोड पर कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए महेंद्र नारायण आवासीय पब्लिक स्कूल की विधिवत शुरुआत की गई है। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और अनुशासित वातावरण के साथ यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय की प्राचार्य श्वेता कुमारी ने उद्घाटन अवसर पर स्कूल की बेहतरी और विकास के लिए ₹15,000 का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और सकारात्मक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर रोशन कुमार ने बताया कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विद्यालय परिसर पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही यहां नवोदय विद्यालय, नेतरहाट एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तैयारी कराई जाती है, ताकि बच्चे आगे चलकर प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो सकें।
विद्यालय में नियमित मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है, जिसमें चैप्टर वाइज, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक परीक्षाओं की व्यवस्था है। आवासीय (हॉस्टल) में रहने वाले बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां दिन में चार समय पौष्टिक भोजन तथा रात्रि में प्रतिदिन दूध दिया जाता है।
क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों में विद्यालय की शुरुआत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि महेंद्र नारायण आवासीय पब्लिक स्कूल मधेपुरा में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।














