• Bihar
  • आरपीएफ ने दो यात्री की छूटे सामानों को रिकवर कर सही सलामत लौटाया

    जोगबनी/अररिया ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ जोगबनी ने दो यात्री का सीमांचल ट्रेन मे छूटे समानो को रिकवरी कर यात्री को सही सलामत सौपा । समान पा कर यात्री आरपीएफ के कार्य की काफ़ी सरहाना की। जानकारी अनुसार गुरुवार को आनंद विहार सीमांचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दो यात्री क्रमशः बिट्टू उर्फ़ कुमोद कुमार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    जोगबनी/अररिया ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ जोगबनी ने दो यात्री का सीमांचल ट्रेन मे छूटे समानो को रिकवरी कर यात्री को सही सलामत सौपा । समान पा कर यात्री आरपीएफ के कार्य की काफ़ी सरहाना की।

    जानकारी अनुसार गुरुवार को आनंद विहार सीमांचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दो यात्री क्रमशः बिट्टू उर्फ़ कुमोद कुमार एवं मोहमद इक़बाल आंनद विहार से पूर्णिया आ रहा था। बिट्टू कुमार जो इंजन के पीछे डिसेब्लड कोच मे बैठा था एवं मोहमद इक़बाल कोच नंबर बी 01 से सफर कर रहा था। दोनों यात्री अपने स्टेशन पर उतर गया लेकिन भूल बस अपनी समान उतारना भूल गया। दोनों यात्री ने रेलवे ऑपरेशन अमानत के हेल्प लाइन नंबर 139 पर कम्प्लेन (संख्या 2025112702316 एवं 2025112701705 तिथि 27.11.2025) में जानकारी दिया। इसकी सूचना मिलने पर जोगबनी आरपीएफ प्रभारी अनुप तिवारी तुरंत कारवाई करते हुय अपने आरपीएफ के दिलीप मजूमदार, संजय सिंह के साथ उस ट्रेन कोच में जाकर सुरक्षित समानो को रिकवर किया।

    जोगबनी आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी ने ऑपरेशन अमानत के तहत समानो को सही सलामत दोनो यात्री को कानूनी प्रतिक्रिया पूरी कर सही सलामत सौंप दिया । समानो को पाकर दोनों यात्री आरपीएफ के इस कार्य को सराहनीय कदम बताते हुय काफ़ी खुशी व्यक्त किया ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।