• Desh Duniya
  • लोकतंत्र का महापर्व को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ मधेपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के स्वास्थ्य कर्मी,आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने लिए जागरूकता रैली निकाली और लोगों से मतदान के लिए अपील किए। यह रैली सीएचसी परिसर से बस स्टैंड,मुरली चौक,चौसा बाजार सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पहले


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ मधेपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के स्वास्थ्य कर्मी,आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने लिए जागरूकता रैली निकाली और लोगों से मतदान के लिए अपील किए। यह रैली सीएचसी परिसर से बस स्टैंड,मुरली चौक,चौसा बाजार सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पहले जलपान फिर मतदान, जैसे अनेकों स्लोगन का नारा लगाते हुए मतदान को लेकर जागरूक किया गया।

    आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञानरंजन कुमार ने कहा कि वोट डालना हर व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है और सभी व्यक्ति इस लोक तंत्र के महापर्व का हिस्सा बने और औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे।

    सभी मतदाता निर्भीक,निष्पक्ष अपने स्वेच्छा से अपने मत का प्रयोग करे। मौके पर बीएचएम मो शहाबुद्दीन, बीसीएम अनीता कुमारी,सुरेंद्र डांगी,सुनील कुमार,अभिषेक कुमार,राजेश कुमार,राम बाबू पासवान,संजय सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ताऐं मौजूद रहीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।