Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अमलेश राय बने जनसुराज के जिलाध्यक्ष

- Sponsored -

अफजल राज/ मधेपुरा/ जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं उदाकिशनगंज अनुमंडल अध्यक्ष अमलेश राय को मधेपुरा का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा 03 सितंबर 2025 को जारी पत्र के आलोक में की गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह सह प्रेस वार्ता के दौरान किया गया। समारोह में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर श्री राय को सम्मानित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपने संबोधन में श्री राय ने प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देना उनका पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और पलायन से लोग त्रस्त हैं और आने वाले चुनाव में जनसुराज पार्टी एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी उनके अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेता सह प्रखंड प्रमुख गम्हरिया शशि कुमार, संगठन अध्यक्ष मधेपुरा अनुमंडल सुनील कुमार सुमन, प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण मंडल, श्याम देव ऋषिदेव, नरेंद्र कुमार, साहब सिंह यादव, नीतीश कुमार, पप्पू कुमार, विनोद कुमार, इंद्रभूषण यादव, मोहन शर्मा, प्रिंस पिट्टू, सच्चिदानंद भगत, सुशील यादव, सुभाष यादव, शशिकांत शर्मा, राजीव कुमार गुड्डू मुखिया, राजेश कुमार, मोहम्मद गुलजार, सुबोध मंडल, कमलमुखी देवी, खुशबू कुमारी, रवि रंजन कुमार, युवा अध्यक्ष ललन कुमार, गजेंद्र कुमार, महासचिव संजय सिंह, कार्यालय प्रभारी दिलीप कुमार यादव, आलोक कुमार झा, बसंत झा, केसर अली, जिला संयोजक मोहम्मद आफताब आलम, जिला चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव चितरंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनसुराजी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply