• Others
  • निर्मला देवी स्मृति सम्मान से साहित्यकार प्रसून लतांत हुए सम्मानित

    भागलपुर प्रतिनिधि मंजूषा कला की विख्यात कलाकार निर्मला देवी की याद में भागलपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और समाजकर्मी प्रसून लतांत को विभिन्न कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कला और संस्कृति अधिकारी अंकित कुमार, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल, अंतरराष्ट्रीय कलाकार पिंकी कुमारी, गांधीवादी विचारक


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर प्रतिनिधि
    मंजूषा कला की विख्यात कलाकार निर्मला देवी की याद में भागलपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और समाजकर्मी प्रसून लतांत को विभिन्न कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कला और संस्कृति अधिकारी अंकित कुमार, अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल, अंतरराष्ट्रीय कलाकार पिंकी कुमारी, गांधीवादी विचारक डॉ मनोज मीता और विख्यात मंजूषा कलाकार मनोज पंडित ने निर्मला देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर अंग प्रदेश के विभिन्न कला विधाओं के दक्ष और प्रसिद्ध कलाकार मौजूद थे।
    प्रसून लतांत आम लोगों खासकर महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के हित में पिछले तीन दशकों से विभिन्न आयोजनों और परियोजनाओं का बखूबी संचालन करते आ रहे हैं। इनको इसके पहले लोक शिखर सम्मान,सुंदरलाल बहुगुणा सम्मान, गांधी भगत सिंह सम्मान, उदयन शर्मा सम्मान,स्वामी प्रणवानंद शांति सम्मान सहित हिमाचल प्रदेश सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं।
    बधाई देते हुए हिंदी एवं अंगिका के साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि प्रसून लतांत की सफलता का हम सभी को गर्व है।उन्होंने साबित किया है कि संघर्ष और समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है।उनकी मेहनत और समर्पण ने एक नई कहानी रच दी है।उनकी सफलता हम सभी के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है।उनकी सफलता सबको यह सिखाती है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस उम्र के पड़ाव में लोगों को आराम करने की जरूरत होती है उस उम्र में प्रसून लतांत साहित्य एवं समाज की सेवा कर रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।