Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दुष्कर्म के बाद हत्या से नाराज ग्रामीणों ने थाना के सामने किया प्रदर्शन और आगजनी। - Kosi Times
  • Investigation
  • दुष्कर्म के बाद हत्या से नाराज ग्रामीणों ने थाना के सामने किया प्रदर्शन और आगजनी।

    पटना, मनेर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या का मामला तुल पकड़ने लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मनेर थाना के आगे मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि पकड़े गए आरोपी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    पटना, मनेर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या का मामला तुल पकड़ने लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मनेर थाना के आगे मुख्य सड़क पर जमकर हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि पकड़े गए आरोपी भोला राय को पुलिस तुरंत आम लोगों के हवाले कर दे। उस दुष्कर्मी का फैसला जनता करेगी।
    बता दें कि मनेर के महीनवा गाँव की एक किशोरी 26 अगस्त से गायब थी। दो दिन बाद 28 अगस्त को गाँव के बागीचे में अमरुद के पेड से लटकता उसका शव मिला था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश पनप रहा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही 48 वर्षीय भोला राय को गिरफ्तार किया है। हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस गायब होने की शिकायत पर यदि उचित कार्रवाई की होती तो यह घटना सामने नहीं आती। प्रदर्शनकारी लोगों ने आरोपी भोला राय को जनता के हवाले करने की भी मांग करते दिखे ताकि जनता उसे सजा दे सकें।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।  पुलिस ने लोगों से कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही मामले का अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में प्रतिवेदन समर्पित करेगी। और का त्वरित सुनवाई करवा कर  आरोपी को सजा दिलाया जाएगा।पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।