• Desh Duniya
  • ईo नवीन निषाद ने किया पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।

    बिहारीगंज, मधेपुरा/ बिहारीगंज थाना अंतर्गत रहुआ में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद नेता ईo नवीन निषाद द्वारा किया गया। नवीन निषाद ने क्रिकेट मैच का उद्घाटन दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर किया। लोगों को संबोधित करते हुए ई0 नवीन निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बिहारीगंज, मधेपुरा/ बिहारीगंज थाना अंतर्गत रहुआ में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद नेता ईo नवीन निषाद द्वारा किया गया। नवीन निषाद ने क्रिकेट मैच का उद्घाटन दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फीता काटकर किया।

    लोगों को संबोधित करते हुए ई0 नवीन निषाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय है। खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही पंचायत में एक भी खेल मैदान नहीं रहने पर उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी की सरकार बनी तो इस क्षेत्र का विकास और भी होगा सबसे पहले यहां खेल मैदान निर्माण करने का आश्वासन दिया।
    उन्होंने ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ कई प्रकार के बिमारियों से भी मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं खेलों से सामाजिक कौशल का विकास,टीम वर्क की क्षमता,मस्तिष्क विकास, शारीरिक विकास,इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद ,भावनात्मक विकास,धैर्य,सहनशीलता आदि का विकास होता है. इसलिए समय समय पर खेल आवश्यक है।

    पहला लीग मैच चौसा बनाम टेलडीया तिरासी के बीच खेला गया। जहां चौसा की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी चौसा की टीम ने 20 ओवर खेलकर 190 बना पाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टेलडीया तिरासी की टीम 10 विकेट को कर 155 रनों पर सिमट गई।

    वहीं चौसा की टीम 35 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
    क्रिकेट आयोजनकर्ता अंकित कमार, गुफरान अहमद, मो० आदिल, मो एकलाख, मेराज अली ,मो० हसीब , अवलकेश, अफताब अंसारी, तौकीर सहित अन्य मौजूद रहें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।