• Desh Duniya
  • दर्दनाक हादसा : पहले बहन की डोली निकली फिर भाई की अर्थी उठी

    सिंहेश्वर, मधेपुरा/ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत के बुढ़ावे स्थित एनएच 106 पर अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए. मृत युवक बुढ़ावे वार्ड 12 निवासी शंकर कुमार चौहान के चचेरे भाई मिट्ठू चौहान ने बताया कि मृत युवक की


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सिंहेश्वर, मधेपुरा/ थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी पंचायत के बुढ़ावे स्थित एनएच 106 पर अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए. मृत युवक बुढ़ावे वार्ड 12 निवासी शंकर कुमार चौहान के चचेरे भाई मिट्ठू चौहान ने बताया कि मृत युवक की बहन की शादी गुरुवार की रात को हुई थी. सुबह अपनी बहन के साथ लोकना के रूप में शंकर और राजू सुपौल जिला अंतर्गत सितवा गांव जाने वाले था. इसी बीच बुढ़ावे में एक अनियंत्रित हाईवा बीआर 09 जी सी 4590 के ड्राइवर के द्वारा ओवरटेक करने के कारण शंकर के बाइक बीआर 50 ए एफ 0257 को धक्का मार दिया. जिससे शंकर और राजू बुरी तरह से घायल हो गया. इस दौरान धक्का इतना तेज था कि शंकर के बाइक से एक दूसरे बाइक को धक्का मार दिया. जिस वजह से त्रिवेणीगंज वार्ड 18 से सिंहेश्वर की ओर जा रहे बाइक चालक अफरोज कुमार, महिला मोमिना खातून व एक बच्चा भी घायल हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां शंकर की मौत इलाज के दौरान हो गई.

    राजू को हायर सेंटर डीएमसीएच रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. जबकि अन्य सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि हाईवा के चालक बिहारशरीफ नालंदा पावापुरी 12 अश्लोक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी वाहनों को भी फिलहाल जप्त किया करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

    घर से डोली के बाद उठी अर्थी– सिंहेश्वर के बुढ़ावे में एक अजीब संयोग हुआ है. इसमें घर से बहन की डोली उठने के बाद एक अर्थी भी उठ गई. जानकारी के अनुसार बैहरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी दिनेश चौहान की पुत्री की शादी गुरुवार की रात को थी. सुबह उसका पुत्र शंकर चौहान अपने गांव के एक युवक पटनिया चौहान का पुत्र राजु चौहान के साथ के साथ लोकनिया में बहन के साथ जा रहा था. दोनों बाईक पर सवार होकर जा रहा था. बैहरी में ईट भट्ठा के पास अनियंत्रित हाईवा ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया. ठोकर इतना तेज था कि शंकर हाईवा के नीचे आ गया जबकि उसका बाइक दूर चला गया. इसी रास्ते से जा रही दूसरी बाइक में ठोकर मार दिया. जिस वजह से वह सभी भी गिर कर घायल हो गए. जबकि इलाज के दौरान शंकर की मौत हो गई.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।