• Others
  • सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति को देख मुरीद हुए गुरूदेव रविशंकर, दी बधाई

    भागलपुर ब्यूरो उज्वल बिहार महासत्संग के अवसर पर पहली बार राजा कर्ण की धरती अंगनगरी भागलपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनायी गई अपनी मुस्कान भरी रेत की मूर्ति को देख अभिभूत हो गए। वही आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने रविवार को सैंडीस


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर ब्यूरो

    उज्वल बिहार महासत्संग के अवसर पर पहली बार राजा कर्ण की धरती अंगनगरी भागलपुर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनायी गई अपनी मुस्कान भरी रेत की मूर्ति को देख अभिभूत हो गए।

    वही आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने रविवार को सैंडीस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक दिवसीय महासत्संग के दौरान मंच श्री श्री ने जैसे ही लोगों का अभिवादन शुरू किया तो सबसे पहले उनकी निगाहें मंच के दायीं ओर पड़ी जहां रेत कलाकार मधुरेंद्र ने श्री श्री की आकृति रेत पर तैयार थी। वे कुछ देर तक वहीं रुक गये और रेत पर बनी अपनी ही प्रतीमा को देखकर आश्चर्यचकित हो उठे, और अन्यास बोल उठे वाह मधुरेंद्र तुम कमाल के कलाकार हो। सच में तुम रेत के जादूगर हो। मैंने तो समुद्र तटीय क्षेत्रों में रेत की मूर्ति बनाते कलाकार को देखता हूं लेकिन आज बिहार में भी देख रहा हूं। मुझे खुशी हो रही हैं कि बिहार की प्रतिभाएं भी देश दुनियां में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं।

    मधुरेंद्र ने देश दुनियां को अपनी कला का लोहा मनवाया है आज मुझे भी रेत में उतार दी। श्री श्री ने मधुरेंद्र की कलाकृति की प्रशंशा करते उज्ज्वल भविष्य की शुभामनाएं भी दी।

    बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी खास अंदाज में अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की यात्रा से पहले भागलपुर के सैंडीस कंपाउंड परिसर में कलाकृति बनाकर उनका स्वागत किया। मधुरेंद्र ने अपनी दो दिनों के कठिन परिश्रम के बाद 20 टन रेत का उपयोग कर 10 फिट ऊंचे विश्व प्रसिद्ध अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी की रेत की मूर्ती बनाई। यह आकर्षण का केंद्र बन गया। लोग अपने मोबाइल फोन में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने लगे जिससे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    मौके पर भारत सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनि चौबे, शाहनवाज हुसैन, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भागलपुर डीएम नवलकिशोर चौधरी, एसएसपी हिरदयकांत समेत दर्जनों राजनैतिक हस्तियों, वरीय पदाधिकारियों, आध्यात्मिक श्रद्धालुओं व आम लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।