मधेपुरा/ बिहार प्रदेश छात्र जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष आंनद मोहन ने संगठन को सशक्त , मजबूत एवं धारदार बनाने के  लिए  छात्र जिला अध्यक्ष  का मनोनयन किया है एवं पत्र भी जारी किया है। इसी कड़ी में  अभिमन्यु पटेल को छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।  अभिमन्यु पटेल इससे पहले छात्र जदयू  के नेता रहे है l

अभिमन्यु पटेल ने  छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनयन पर मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री सह जदयू जिला अध्यक्ष रमेश ऋषिदेव,  छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन जी  एवं  छात्र जदयू बीएनएमयू  अध्यक्ष  निखिल सिंह यादव के प्रति आभार प्रकट किया है।श्री  पटेल ने कहा कि जिस उम्मीद से मुझे छात्र जदयू मधेपुरा  का अध्यक्ष बनाया गया है, उस पर मैं हर पल खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। छात्र जदयू संगठन और मजबूत करूंगा  एवं छात्रहित में मजबूती से संघर्ष  जारी रहेगा।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया एवं उनके  द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को छात्रों के बीच पहुंचाने का प्रण लिया ।

अभिमन्यु  पटेल के छात्र जदयू जिला अध्यक्ष बनने पर  पूर्व मंत्री सह वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव, जदयू नेता संतोष संगम  ,दिलीप कुमार छात्र जदयू विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव  मोनिका झा, छात्र जदयू  विश्वविद्यालय महासचिव  सनोज यादव , छात्र  जदयू  विश्वविद्यालय  महासचिव कृष्ण गुप्ता, छात्र जदयू  उपाध्यक्ष शिवम सिंघानिया ,कोमल कुमार, सुहानी सिंह  राजपूत,सुभाष यादव जदयू नेता आदि ने बधाई व शुभकामना दी है l