• Desh Duniya
  • मामूली जीबी स्टोन के ऑपरेशन से गई मरीज की जान, अस्पताल छोड़ चिकित्सक फरार, 5 घंटे से एन एच 106 जाम

    मधेपुरा/ जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज के इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं वे लोग मृतक के शरीर से जरूरी अंग निकालने का भी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के समीप एक निजी अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज के इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। इतना ही नहीं वे लोग मृतक के शरीर से जरूरी अंग निकालने का भी आरोप लगाया। बताया जाता है कि मृतक का इस निजी अस्पताल में गोल ब्लाडर के पत्थर को ऑपरेशन कर निकला गया था । इस दौरान उसकी मौत हो गई।

     

    इस संबंध में मरीज के भाई रमेश यादव ने  बताया कि उसका भाई प्रभाष यादव बिल्कुल तंदुरुस्त था खुद से बाइक चलाकर घर से यहां इलाज के लिए आया और ऑपरेशन में लापरवाही के कारण इसकी मौत हो गई।

     

    हंगामा के बाद अस्पताल संचालक फरार बताए जा रहे है। कर्मी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। दूरभाष पर चिकित्सक संतोष कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नही है आपसे बाद में बात करता हूं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।